(प्रतापगढ़)पूजी गईं नौ रूपों में आदि शक्ति दुर्गा, छटाओं के नृत्य की सराहना
- 21-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
प्रतापगढ़ ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर के वी. एस. मेमोरियल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में नवरात्रि पर्व पर भव्य कन्यापूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की बच्चियों ने नौ देवियों के अद्भूत रूप सौन्दर्य को धारण किया। विद्यालय की छात्राएं आदि शक्ति के विभिन्न रूपों शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूश्माण्डा, असकंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी का रूप धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों एवं उपस्थित जन समूह को अपनी संस्कृति के प्रति गौरवान्वित महसूस करवाया। विद्यालय की निदेशिका अलका सिंह ने मां के नौ रूपों की पूजा विधि विधान से की। अनुष्ठान में छोटी-छोटी कन्याओं का सम्मान किया गया जो देवी दुर्गा के अवतार का प्रतिनिधित्व करती हैं। विद्यालय की शिक्षिका अन्जू शुक्ला, दीपांजली, ज्योति, अर्चना आदि का सराहनीय योगदान रहा।निदेशिका अलका सिंह ने विद्यालय परिवार को नवरात्रि पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह अनुष्ठान मां भगवती के प्रति कृतज्ञता जताने का है और कन्या पूजन से सर्वोच्चता का आशीर्वाद मिलता है। हमें अपनी संस्कृति के प्रति पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था रखनी चाहिए।
Related Articles
Comments
- No Comments...