(प्रतापगढ़)मां दुर्गा की श्रद्धापूर्ण आराधना से मिलती है सुख समृद्धि- सुश्री निकेता
- 08-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
प्रतापगढ़ 8 अक्टूबर (आरएनएस )। मंगापुर में चल रहे देवी भागवत की कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथाव्यास प्रयागराज से पधारीं सुश्री निकेता त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को बताया कि नवरात्र में आदिशक्ति मां जगत जननी के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा आराधना तथा व्रत रखने से मां आदिशक्ति प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। कथाव्यास सुश्री निकेता ने बताया कि जीवन में सत्संग जरूरी है। सन्तों के सानिध्य में आने से जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। कथा के दौरान बीच बीच में मां दुर्गा से जुड़े भजनों को सुन श्रद्धालु भक्ति में रमे दिखे। मुख्य आयोजक श्याम सुन्दर मिश्र ने व्यासपीठ का पूजन किया। राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर बसन्त लाल, संजय त्रिपाठी, गजराज सिंह, हीरा सिंह, कन्हैया लाल केसरवानी, शत्रुघ्न मौर्य, अजय विश्वकर्मा, रामलाल यादव, कमल प्रसाद मिश्र, सतीश केसरवानी आदि रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...