(प्रतापगढ़)सरकारी अस्पताल में ट्रांसप्लांट कर मरीज को लगाया विदेशी कूल्हा
- 07-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हड्डी सर्जन डॉक्टर सचिन कुमार ने किया जटिल आपरेशनप्रतापगढ़,07 अक्टूबर (आरएनएस)। डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल में हड्डी के जटिल से जटिल आपरेशन अब आसानी से होने लगे हैं। जिससे मरीजों को काफी आसानी हो गई है। शनिवार को चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन कुमार ने एक युवक में विदेशी कूल्हे का प्रत्यारोपण कर उसे नया जीवन देने का प्रयास किया है। युवक पीछे दो वर्षों से ढंग से चल नहीं पाता था। सर्जरी के बाद अब वह पहले से ठीक हो जाएगा। डाक्टर ऐसा दावा कर रहे हैं।विश्वनाथगंज का रहने वाला निखिल एक हादसे में घायल हो गया था। उसके दोनो पैर, कमर और सिर की हड्डियों में चोट आई थी। बताया जाता है कि घर वालों ने कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया। आराम नहीं हुआ। पिछले दो साल से वह चलने फिरने से भी असहाय हो गया था। कुछ दिनों पहले निखिल का डाक्टर सचिन ने इलाज शुरू किया। सारे टेस्ट के बाद शनिवार को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में सर्जरी के जरिए उसके कूल्हे का प्रत्यारोपण हुआ। डाक्टर सचिन ने बताया कि मरीज को विदेश में बनने वाले कूल्हे की तर्ज पर कूल्हा लगाया गया। सर्जरी के बाद मरीज ठीक है। इस बारे में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ सलिल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हड्डी के जटिल आपरेशन होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद प्रत्यारोपण भी शुरू है। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा। शासन की मंशा पूरी हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...