(प्रतापगढ़)सरदार पटेल व राजा भैया का मनाया गया जन्म दिन

  • 31-Oct-23 12:00 AM

प्रतापगढ़ 31 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर के कंपनी बाग स्थित प्रताप सदन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरदार परपटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही जनसत्तादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का 54 वां जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष राम अचल वर्मा व एमएलसी गोपाल जी के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने के काटकर एवं पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। अनिल सिंह ने कहा कि राजा भैया एक अजेय विधायक है। जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहने वाले सुलभ राजनेता है। इस मौके पर मौके पर मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा, वंदना उपाध्याय, बंटी सिंह, जेपी मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, अशोक सिंह, प्रवीन चतुर्वेदी, प्रांशु शुक्ला, वीरू सिंह, यश शुक्ला, संतोष द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, एवं पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment