(प्रयागराज)आत्मनिर्भरता समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण करेगी- भाजपा

  • 29-Sep-25 12:00 AM

कीडगंज मंडल कार्यशाला हुआ संपन्न आयोजित प्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस ) भाजपा कीडगंज मंडल के द्वारा आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन शिशु संगम स्कूल कीडगंज में किया गया।इस अवसर कार्यशाला के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाना है तभी हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। आत्म निर्भर भारत शक्तिशाली और समृद्धि शाली भारत का निर्माण करेंगा।इस अवसर अभियान संयोजक विश्वास श्रीवास्तव ने आत्म निर्भर भारत के सभी करणीय कार्यों को जानकारी दी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया इसके अलावा चौंक मंडल में मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य और भारद्वाज मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय आनंद के नेतृत्व में मंडलीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष शलभ जायसवाल और संचालन महामंत्री विनय मिश्रा तथा धन्यवाद महामंत्री सनी सोनकर ने किया।इस अवसर पार्षद रुद्र सेन जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, अश्वनी जायसवाल, टी पी मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, पवन प्रताप सिंह, पूनम गुप्ता,लखन चौरसिया,रीना साहू, वंदना निषाद, संजीव जायसवाल , विकास बाबू जायसवाल, सतीश राव, कृष्ण मोहन गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, आभा भारती अंजू शुक्ला, मीनू पांडे, सीमा सागर, मंजू, आदि मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment