(प्रयागराज)आरएसएस पर पाबन्दी लगाना सरदार पटेल की दृढ़ इक्षा शक्ति का उदाहरण: धर्म राज पटेल

  • 31-Oct-23 12:00 AM

सपा कार्यालय पर मनी लौह पुरुष की जयंतीप्रयागराज 31 अक्टूबर (आरएनएस)। देश के पूर्व गृहमंत्री,भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर उनके सिद्धांतों, पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया। शुरुआत में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया गया।गोष्ठी में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व एम एल सी बासुदेव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल पाल, डॉ एस. पी. सिंह पटेल, नरेन्द्र सिंह आदि वक्ताओं ने देश के पूर्व गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्षो,जेल यात्राओं एवं अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने के ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आज के युवाओं को उनके संघर्षो और दूर दृष्टि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया की सरदार पटेल की जयंती आज सभी विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई जा रही है।संचालन जिला सचिव राम मूरत यादव नाटे चौधरी ने किया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से अनिल यादव, धर्म राज पटेल, बासुदेव यादव, श्यामलाल पाल, सत्य वीर मुन्ना,पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति यादव,डॉ एस पी पटेल,रामदेव निडर,नसीम खां, शांति प्रकाश पटेल, डॉ राजेश यादव, दूधनाथ पटेल, जीत लाल पासी, डॉ राजेश यादव,वजीर खां, दान बहादुर मधुर,आर. एन. यादव, इंजी जगदीश यादव,राम निरंजन विश्वकर्मा, इंजी. विक्रम यादव,जय शंकर भारतीय, शमसाद अहमद, केशव प्रसाद विश्वकर्मा, इंजी जगदीश यादव, महबूब उस्मानी, मुस्ताक काजमी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment