(प्रयागराज)इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

  • 31-Oct-23 12:00 AM

प्रयागराज 31 अक्टूबर (आरएनएस)। सहस्राब्दि की महिला भारत रत्न इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवसÓ पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनकी नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की।आनंद भवन में मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि विश्व शांति और एकता के लिए इंदिरा जी की नीतियां सबसे अधिक कारगर है। कांग्रेसजन इस पर अमल कर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्से में असफलता को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी सोच ने भारत को दूसरों की तुलना में काफी आगे बढ़ाया। पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का ज़ज्बा रखने वाली आयरन लेडी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण, जमींदारी उन्मूलन कानून और महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के कानून मील के पत्थर साबित हुऐ।अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने किया।इस दौरान जमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, रघुनाथ द्विवेदी, अल्पना निषाद, फुज़ैल हाशमी, संजय तिवारी, रामकिशुन पटेल, देवी पांडेय, राजेश राकेश, महेश त्रिपाठी, दिवाकर भारतीय, मानस शुक्ला, शादाब अहमद, सत्या पांडेय, चमन रावत , विनय पांडेय, अजेंद्र गौड़, राम मनोरथ सरोज, रचना पांडेय, डा.दिनेश सोनी , अनूप त्रिपाठी, राम छबीले, अरविंद पांडेय आदि थेा।बाद में कांग्रेसजनों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment