(प्रयागराज)एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा प्रयागराज पहुची
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 8 अक्टूबर (आरएनएस)। गांधी विचार का संदेश लेकर बनारस राजघाट से निकाली पदयात्रा एक कदम गांधी के साथ आज प्रयागराज शहर पहुंची। अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान में शहर के वरिष्ठ जन और प्रमुख लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। उसके पूर्व यह पदयात्रा बाला प्रसाद कुशवाहा डिग्री कॉलेज बलरामपुर से प्रात: 7:00 बजे निकली आगे बढऩे पर नेहरू ग्राम भारती संस्थान पदयात्रियों के स्वागत में दिन का भोजन और ठहराव रहा। संस्थान के कुलपति मनीष मिश्रा ने कहा कि इस पदयात्रा में देशभर के लगभग 16 राज्यों से आए पदयात्रियों का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संदेश लेकर देश में निकले हैंइस पदयात्रा में सर्व सेवा संघ अध्यक्ष चंदनपाल, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष राम धीरज भाई के साथ इस यात्रा में देश के 16 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व है।आज प्रमुख प्रतिभागियों में भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), मिहिर प्रताप दास (उड़ीसा सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), पवित्रन (सर्वोदय मंडल कोषाध्यक्ष), दिवाकर,ए. आर. पलानीसामी, श्रीनिवासन (तमिलनाडु), डॉ सुखचंद्र झा, अंकुर शाश्वत ( झारखंड ), जीतेन नंदी, काजल मुखर्जी (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि, सिराज अहमद, अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार (पूर्व प्रदेश संयोजक, राजस्थान), आदि शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...