(प्रयागराज)एनडीए की तैयारी कर रहा छात्र फंदे पर लटका

  • 12-Oct-25 12:00 AM

बहन कोचिंग से लौटी तो अंदर से बंद मिला दरवाजाप्रयागराज 12 अक्टूबर (आरएनएस)। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र का नाम कुलदीप यादव (18 वर्ष) पुत्र चंद्रेश यादव है। वह मूल रूप से करौली कमासिन, जनपद बांदा का रहने वाला था और यहां अपनी बड़ी बहन वंदना यादव के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। वंदना सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि कुलदीप मेजर कलसी क्लासेस में एनडीए की कोचिंग करता था।परिजनों के अनुसार वंदना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कुलदीप कोचिंग गया था। 10:30 बजे लौट आया। इसके बाद 11 बजे वह खुद अपनी कोचिंग के लिए निकल गई। करीब 2:30 बजे जब वह लौटी, तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उसने कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर उसने आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो कुलदीप फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। मानसिंह ने बताया, वह भी शहर में ही रहकर तैयारी करते हैं। वंदना ने सूचना दी तो वह पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मामा के अनुसार घटना से एक रात पहले कुलदीप के फोन पर लगातार किसी का कॉल आ रहा था, जिसे वह बार-बार काट दे रहा था। इसकी जानकारी वंदना ने दी। उसने पूछा भी था लेकिन यह नहीं पता चला कि कॉल करने वाला कौन था। मोबाइल खराब था, दो दिन पहले ही कुलदीप ने अपना मोबाइल ठीक कराया था।जार्जटाउन थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारवाले भी किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना से पहले कुलदीप से किसने संपर्क किया था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment