(प्रयागराज)कन्या पूजन और हवन के साथ नवरात्र का समापन
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़प्रयागराज 1 अक्टूबर (आरएनएस)। कन्या पूजन और हवन के साथ शारदीय नवरात्रि का व्रत बुधवार को पूर्ण हो गया। घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। देवी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी के जयकारों के बीच दर्शन पूजन चलता रहा। आदिशक्ति पीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और श्री अलोपशंकरी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। भक्तों ने नौ कन्याओं का पूजन किया। पैर में महावर लगाकर चुनरी ओढाई गई। इसके बाद आरती उतारकर मिष्ठान्न, खीर और पूड़ी का भोग लगाया गया।शहर के तेलियरगंज, चौक, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, मु_ीगंज, धूमनगंज, कटरा, रामबाग आदि इलाकों में स्थित देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। महानवमी तिथि पर देवी की सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। बृहस्पतिवार को दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। महानवमी पर देर रात तक पंडालों में भीड़ रही और देवीगीत गूंजते रहे। पूरे शहर में मेले जैसा दृश्य देखा गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...