(प्रयागराज)कांग्रेसजनों का भगत सिंह को नमन

  • 28-Sep-25 12:00 AM

प्रयागराज 28 सितंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने महान क्रांतिकारी शहीद -ए-आज़म भगत सिंह को 118 वीं जयंती पर भावपूर्ण नमन किया।रविवार प्रात:शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में पार्टीजनों ने आजाद पार्क पहुंच आजाद शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर भगत सिंह के देश की आजादी में योगदान को याद किया। कहा कि 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा और उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लडऩे की कसम खायी। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेज एसपी जेपी सांडर्स की हत्या की बाद में असेंबली पर बम फेंका। 1931 में उन्हें राजगुरु, सुखदेव के साथ फांसी दे दी गई। जिससे वह एक युवा शाहीद व राष्ट्रवाद के प्रतीक बन गए।हाशमी ने नौजवानों का आवाहन किया कि वह भगत सिंह के देश प्रेम के ज़ज्बे को साकार कर राष्ट्र की मजबूती में योगदान दें और उनके सपनों को पूरा करें।इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अनूप त्रिपाठी, नाज़ खान, सुष्मिता यादव, अफरोज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी, रिज़वाना बानो, कामेश्वर सोनकर, नफीस कुरेशी, राजकुमार शुक्ला, नसीम अहमद, गीता भारती आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment