(प्रयागराज)कांग्रेसियों ने गांधी और शास्त्री को जयंती पर किया नमन
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 3 अक्टूबर (आरएनएस ) शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को क्रमश: 156 वीं एवं 121वीं जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन किया। प्रात: पार्टीजनों ने शहर अध्यक्ष फुजै़ल हाशमी के नेतृत्व में बालसन चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। उनके जीवन दर्शन, सत्य, अहिंसा विनम्रता एवं विचारधारा के अनुसरण करने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने कहा कि गांधी जी ने दिखाया कि कैसे साहस और शांति महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपसी सद्भाव कायम करने की शपथ ली। कहां के गांधी के सिद्धांतों को अपनाने का यह माकूल समय है।बाद में मेडिकल चौराहा स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी सादगी, ईमानदारी व त्याग को अपनाने पर बल दिया। जिन्होंने आत्मनिर्भरता का आवाहन किया था।पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ? सिंह, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, रघुनाथ द्विवेदी,अनूप त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज़ अहमद ,राम मनोरथ सरोज, इश्तियाक अहमद , प्रतिमा त्रिपाठी , सरताज़ मोहम्मद, दीपक सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार राय, शाहनवाज कुरैशी , राजकुमार शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, नसरीन बानो , गीता भारती, रिज़वाना बानो , कामेश्वर सोनकर , अहमद उल्ला ,अजय श्रीवास्तव नसीम अहमद, देवेंद्र कुमार , मदन मोहन मिश्रा आर के चंद्रा, विशाल सोनकर, अविनाश ओझा ,शशि कुमार शर्मा ,सनी प्रधान , ललित त्रिपाठी अवनीश उपाध्याय आदि थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...