(प्रयागराज)कीडगंज पुलिस ने महिलाओं की सुनीं समस्यायें, किया जागरूक
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट अधिकारियोंने आत्मरक्षा के दिये टिप्सप्रयागराज 8 अक्टूबर (आरएनएस)। कीडगंज एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों ने बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निदान किया गया साथ ही उनको आत्मरक्षा के टिप्स भी दिये गये।पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0Ó के तहत नगर जोन के थाना कीडगंज में गठित एंटीरोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं-महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान निरीक्षक एसएम कासिम, उनि संदीप यादव, उनि सूरज वर्मा, मुख्य आरक्षी सूरज वर्मा, आसिफ इकबाल खां, शशि प्रभा राय, साधना सिंह, उमेश चन्द्र व अंकिता मौजूद रहीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...