(प्रयागराज)केशव प्रसाद मौर्य हैं कुशल संगठक
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 25 सितंबर (आरएनएस)। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव का प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य एक कुशल संगठक है जिनमें भरपूर संघटनात्मक क्षमता है, और निश्चित ही बिहार के चुनाव में जीत का परचम लहरेगा।प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश गुप्ता, रणजीत सिंह, राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेश पांडे, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, पार्षद नीरज गुप्ता, अजय सिंह विजय पटेल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...