(प्रयागराज)गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चलाएंगे स्वच्छता अभियान

  • 01-Oct-23 12:00 AM

प्रयागराज 1 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों की बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर बालसन चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पार्क पर दोपहर 12:00 बजे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज आगमन पर 11:00 बजे कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस लाइन में स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में 12:45 पर पार्टी पर पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और 3:00 बजे नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे और तत्पश्चात श्रृंगवेरपुरधाम पर्यटन सुविधा केंद्र का अवलोकन करेंगे और गंगा आरती में भाग लेंगे और 6:55 पर कीडगंज स्थित श्याम जी अग्रहरि के आवास जाएंगे।बैठक में प्रमुख रूप से गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, देवेश सिंह, रमेश पासी, बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, सचिन जायसवाल, राजेश सिंह, राम जी मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, जयवर्धन त्रिपाठी, अजय सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पीयूष सिंह एवं महानगर के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment