(प्रयागराज)गांधी जी के आदर्शों पर चलकर ही विश्व को हिंसा मुक्त करना संभव- अशोक गुप्ता गांधी
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है गांधी जयंतीप्रयागराज 3 अक्टूबर (आरएनएस ) महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गुप्ता गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही विश्व को हिंसा मुक्त किया जा सकता है. गांधी चौक भारद्वाज आश्रम पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता गांधी ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि गांधी जी विश्व के सबसे बड़े अहिंसक आंदोलन के प्रणेता व अग्रदूत थे।उन्होंने भारत के करोड़ों लोगों के साथ लेकर जो अहिंसा आंदोलन शुरू किया उसी की देन है जो आज हम स्वतंत्र भारत में खुली सांस ले रहे हैं और उनके ही आदर्श निष्पक्ष और अहिंसा के रास्ते पर ही चलकर आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव साहू, अजय गुप्ता, राकेश मोहन, अनिल गुप्ता, रजनीश केसरवानी, संदीप गुप्ता, राजू जी, विशाल सिंह, नानू लल्लन, शिखा पाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Related Articles
Comments
- No Comments...