(प्रयागराज)छात्राओं को गुड-टच एवं बैड-टच के बार में दी गयी जानकारी
- 29-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
एयर पोर्ट एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने महिलाओं को दिये आत्मरक्षा के टिप्सप्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस ) मिशन शक्ति महिला सम्मान, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन जागरूकता अभियान 5.0 के तहत सोमवार को एयरपोर्ट एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों ने मिशन शक्ति केन्द्रÓ में महिलाओं, बालिकाओं की समस्याएं सुनी तथा जागरूकता अभियान चलाया।पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0Ó के तहत नगर जोन के थाना एयरपोर्ट में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में मिशन शक्ति केन्द्रÓ में बालिकाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाना और समाज को जागरूक करना है। छात्राओं को आपात स्थित में बिना भय या संकोच के पुलिस की मदद लेनी चाहिए।इस दौरान उपनिरीक्षक परितोष यादव, उपनिरीक्षक आकाश सेन, उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सोनिका, अमिता , महिला आरक्षी शैलसुता, व महिला सिपाही डाली विश्वकर्मा आदि रहीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...