(प्रयागराज)जयकारा लगाकर नम आँखो से मां दुर्गा को दी गयी विदाई

  • 05-Oct-25 12:00 AM

महावीर व्यायामशाला, देवघर मे मां की प्रतिमा का हुआ विसर्जनप्रयागराज 5 अक्टूबर (आरएनएस ) स्थानीय एम0 आर0 टी0 चौक स्थित श्री श्री 108 महावीर व्यायामशाला सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ दुर्गा की उमंग, उत्साह, उल्लास के साथ पूजा अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गयी। और शुक्रवार को माँ दुर्गा को नम आँखों से विदाई दी गयी तथा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।प्रतिमा-विसर्जन भव्य शोभा यात्रा के साथ जयकारा लगाते हुए ढोल-नगाड़ों, लाई टो, गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। जिसमें भारी संख्या में पुरुषों महिलाओं, लड़?कियों व बच्चों की भागीदारी रही। विसर्जन के बाद समिति द्वारा सबों को तहरी खिलाया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment