(प्रयागराज)डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को मिला स्व. माणिक वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार

  • 29-Sep-25 12:00 AM

अखिल हिंदी साहित्य सभा उ.प्र.का पुरस्कार समारोह हिंदुस्तानी अकादमी में सोल्लास सम्पन्नप्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस)। सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था अखिल हिंदी साहित्य सभा का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज में सोल्लास सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय महासचिव नरगिस अली फातिमा व मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण रहे। विशिष्ट अतिथि प्रमोद बंसल, लायंस उमेश चंद्र कक्कड़, उपमंडल अध्यक्ष लायंस क्लब संजय खड़से मंचासीन रहे।अखिल हिंदी साहित्य सभा के उ0 प्र0 इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पांडेय के संचालन में सम्पन्न समारोह में कुल नौ साहित्यकारों को अखिल हिंदी साहित्य सभा का सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें प्रयागराज के डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को स्व0 माणिक वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार ?11000 का चेक,अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह,सम्मान पत्र और मोतीमाला से अभिनंदित किया गया। ममता आहार छत्तीसगढ़ को रघुनाथ प्रसाद जाजोदिया पुरस्कार ?5000, जगत शर्मा दतिया को स्व.लाजवंती देवी स्मृति साहित्य पुरस्कार उपन्यास विधा का राशि ?5000, डॉ विश्वंभर शुक्ला लखनऊ को जयशंकर प्रसाद कविता का पुरस्कार राशि ?5000 प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने लोकरंजन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक जीवन के रंग:साहित्यकारों के संग (लेखक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय )के साथ साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक सूखी नदी बहते तटबंध (लेखक डॉ सतीश बब्बा) का लोकार्पण किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment