(प्रयागराज)ड्रामा ज्यादा कर रही है कांग्रेस- अनिल राजभर
- 30-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
देश में दंगों की जिम्मेदार हैप्रयागराज 30 सितंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुद्दों के अभाव में केवल ड्रामाÓ कर रही है और देश में हो रहे दंगों के लिए वही जिम्मेदार है।मंत्री राजभर ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश में पहली बार नहीं हो रही है, बल्कि चुनाव आयोग इसे दसवीं बार करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब किसानों, युवाओं और मातृशक्ति से जुड़े मुद्दों पर कुछ भी कहने को नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे बयानों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।राजभर ने कांग्रेस पर देश में हो रहे दंगों की जिम्मेदारी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के किसी भी बयान को जनता गंभीरता से नहीं लेती। मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी बातों पर समय खर्च करने का कोई औचित्य नहीं है। एसआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री राजभर ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि केवल भारतीय नागरिक ही मतदान करें और एक मतदाता सिर्फ एक जगह से ही वोट डाले।
Related Articles
Comments
- No Comments...