(प्रयागराज)नंदवंशीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

  • 30-Oct-23 12:00 AM

प्रयागराज 30 अक्टूबर (आरएनएस )। नंद, नाई, सेन, सविता समाज का प्रमुख सामाजिक संगठन ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज इकाई के तत्वाधान में आज नंदवंशी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान के किसान भवन सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अवधराज नंद, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी का संस्थान के मुख्य द्वार पर स्वागत करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् तुमुल हर्ष- ध्वनि के साथ सभागार में स-सम्मान जाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवशंकर नंद ने किया। अन्य मंचासीन लोगों में अवधराज नंद मुख्य अतिथि, रघुनाथ प्रसाद नंद राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामशील शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय विधि परामर्शी, उदय नारायण नंद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, आदित्य नारायण सेन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमपी वर्मा नंद प्रदेश संरक्षक, डॉ0 लक्ष्मी कांत शर्मा मंडल अध्यक्ष तथा श्रीमती रंजना वर्मा मंडल उपसचिव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील का पाठ कराया गया। संचालन आदित्य नारायण सेन तथा शिवआधार शर्मा महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में नंद समाज की लड़कियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना की गई। मुख्य अतिथि ने समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए समारोह की सफलता की कामना की। संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्मान-पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भोजनावकाश के पूर्व संगठन की वार्षिक पत्रिका नंद युग का तथा नन्द राजवंश का गौरवशाली इतिहास का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में अवधराज नंद मुख्य अतिथि, रघुनाथ प्रसाद नंद, रामशील शर्मा एडवोकेट, उदय नारायण नंद, आदित्य नारायण सेन, एम0पी0 वर्मा नंद, डॉ0 लक्ष्मी कांत शर्मा, श्रीमती रंजना वर्मा, एस0के0पी0 नंद, घनश्याम दास शर्मा एडवोकेट, गिरीश कुमार शर्मा, रामलोचन सेन, बृजेंद्र नाथ शर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, लाल चंद्र सेन, संजय कुमार शर्मा, अमित सिंह, मनोज कुमार प्रधान, सुरजीत कुमार शर्मा एड0, डॉ0 पी0एन ठाकुर, लाल बहादुर शर्मा, डॉ अश्विनी कुमार शर्मा, रिचा शर्मा, प्रियंका शर्मा, मैनेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभा अध्यक्ष शिव शंकर नंद ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का पुन: स्वागत वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment