(प्रयागराज)नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में भारी संख्या में जुटी महिलाएं
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 29 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर शहर पश्चिमी विधानसभा के द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद केसरी पटेल ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33त्न की राजनैतिक अधिकार देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए देश की महिलाओं ने 27 वर्षों तक संघर्ष किया पर पूर्व की कांग्रेस ने सरकार ने सिर्फ इसे लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पहले से ही प्रयागराज की दोनों संसदीय सीटों पर महिलाओं को ही सम्मान दिया है।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में शहर पश्चिमी विधानसभा में आतंक का राज था और महिलाएं असुरक्षित थी लेकिन आज मोदी और योगी के युग में आतंक और आतंकी कब्रिस्तान में दफन हो चुका है। देश की महिलाएं आज भय मुक्त होकर जीवन व्यतीत कर रही हैं।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही है और भारतीय जनता पार्टी उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है इसके अलावा पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे और जिलाध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिखा रस्तोगी एवं कार्यक्रम की संयोजिका पार्षद दीपिका सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कियाकार्यक्रम का संचालन आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अंजलि गोस्वामी, शोभिता श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव, पार्षद किरन जायसवाल, दीपमाला श्रीवास्तव सोनी लखमनी, सीमा श्रीवास्तव, सोनी गुप्ता, काजल, सरोज गुप्ता किरन सिंह, पार्षद प्रिया केसरवानी, प्रीति गुप्ता, कामिनी सिंह अपूर्व चंद्रा एवं हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। एवं व्यवस्था के दृष्टि से राजेश केसरवानी, राम लोचन साहू, राकेश जैन, पार्षद अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, शिव भारती, ज्ञान बाबू केसरवानी, गौरव गुप्ता, कौशिक सिंह , दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...