(प्रयागराज)प्राइमरी स्कूल का गेट गिरने से दबकर छात्र की मौत
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज में बीमार पिता को टहलाने गया थाप्रयागराज(आरएनएस )। बहरिया थाना क्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल का गेट गिरने से कक्षा-3 के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने बीमार पिता के साथ सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के करीब सड़क किनारे पिता टॉयलेट करने लगे। बेटा स्कूल के गेट के पास खड़ा हो गया। उसने स्कूल का गेट पकड़ लिया। चुल्ला टूटा होने से गेट गिर पड़ा। छात्र उसी के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गेट गिरने की आवाज सुनकर पिता दौड़कर वापस आए। बेटे को गेट के नीचे दबा देख शोर मचाया। इस पर कई लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चे के ऊपर से गेट को हटाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जो गेट गिरा है, वह कानूनी लड़ाई की वजह कर नहीं बन रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के धम्मौर निवासी मनोज पाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। स्वास्थ्य खराब होने से 3 महीने से गांव में हैं। उनके 2 बच्चों में बेटा ईशु पाल (7) का और बेटी अनुष्का उर्फ परी (4) है। बेटा गांव में ही सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा-3 का छात्र था। मनोज पाल को पैरालिसिस की शिकायत है। बीमारी के कारण वह बिस्तर पर थे। एक सप्ताह पहले डॉक्टर ने सुबह की सैर करने के लिए कहा था। इसीलिए वह अपने इकलौते बेटे के साथ रोजाना सुबह टहलने निकलते थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मनोज पाल अपने बेटे के साथ टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। रास्ते में प्राइमरी स्कूल है। वहां पर वह सड़क किनारे टॉयलेट करने लगे।इस दौरान ईशु प्राइमरी स्कूल का गेट पकड़कर खड़ा हो गया। गेट जर्जर था। उसका चुल्ला पहले से टूटा हुआ था। ईशु ने उसे पकड़ा, तो गेट गिर पड़ा। वह उसी के नीचे दब गया। गेट गिरने की आवाज सुनकर पिता मनोज पाल उसके पास पहुंचे। उन्होंने गेट हटाने की कोशिश की, लेकिन वजन ज्यादा होने से हटा नहीं सके। तब तक गांव के कुछ लोग पहुंचे। ईशु के मामा रामू पाल भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर गेट हटाया। लेकिन, तब तक ईशु पाल की सांसें थम चुकी थीं। मामा रामू पाल ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो गेट बच्चे के ऊपर गिरा था। गेट का वजन दो से ढाई क्विंटल रहा होगा। गेट उठाने की कोशिश की गई, तो नहीं उठा। बड़ी मुश्किल से 5-6 लोगों ने मिलकर गेट हटाया। तब तक भांजे की हालत नाजुक हो चुकी थी। उसके कान और नाक से ब्लड आ रहा था।
Related Articles
Comments
- No Comments...