(प्रयागराज)प्रेरणा की मिसाल: दिव्यांग नसीमा बेगम को मिला पत्रकार सम्मान

  • 06-Oct-25 12:00 AM

प्रयागराज 6 अक्टूबर (आरएनएस)। सामाजिक क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली बहादुरगंज निवासी दिव्यांग नसीमा बेगम को आज करेली में आयोजित एक पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। बोल और सुन न सकने की अपनी दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए, नसीमा बेगम ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो सराहनीय योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।इससे पहले भी, नसीमा बेगम के समर्पण और जज्बे को पहचानते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी उन्हें सम्मानित किया था। यह सम्मान उनकी निस्वार्थ सेवा और दिव्यांग समुदाय के लिए किए जा रहे कार्यों के महत्व को दर्शाता है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment