(प्रयागराज)फूलपुर से मुज्तबा सपा उम्मीदवार
- 09-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
तीन बार विधायक रहे हैं मुज्तबा, कांग्रेस की दावेदारी को झटकाप्रयागराज 9 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रयागराज की फूलपुर सीट पर उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। सपा ने मुस्लिम चेहरे पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी पर ही दांव लगाया है। मुस्लिम-यादव प्रत्याशी से इतर दूसरी जाति का उम्मीदवार उतार वोट खींचने की अटकलों को विराम लग गया। साथ ही कांग्रेस की फूलपुर सीट पर दावेदारी खत्म हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार फूलपुर में सम्मेलन कर संदेश दे रहे थे कि यह सीट उनके खाते में आएगी।मुज्तबा सिद्दीकी लातार फूलपुर सीट पर प्रचार में जुटे थे। उनके करीबी लोगों का साफ कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तैयारी के लिए बोल दिया है। मुज्तबा सिद्दीकी तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे 2002 से 2012 तक सोरांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इकसे बाद 2017 में प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक बने। वर्ष 2022 के चुनाव में वह फूलपुर से चुनाव लड़े लेकिन 2775 वोटों से हार गए थे।प्रयागराज की फूलपुर सीट प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार है। जातीय गणित की वजह से अभी तक भाजपा ने भी यहां से उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। बसपा ने फूलपुर सीट से शिव बरन पासी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रवीण पटेल के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल सपा के अमरनाथ मौर्या से इस विधानसभा सीट पर पीछे रह गए थे। फूलपुर सीट पर ओवैसी और पल्लवी पटेल की पीडीएम भी फूलपुर सीट से प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनावी गणित काफी बिगडऩे वाला है।
Related Articles
Comments
- No Comments...