(प्रयागराज)बापू-शास्त्री को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

  • 03-Oct-25 12:00 AM

प्रयागराज 3 अक्टूबर (आरएनएस ) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता नेता प्रमोद तिवारी ने दोनों महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि गांधी और शास्त्री का रास्ता ही देश की शक्ति और विकास का प्रतीक है। कहा कि जब भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लाहौर में रावी नदी के किनारे पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव पारित किया। 1942 में कांग्रेस ने ग्वालियर टैंक मैदान से अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और सत्याग्रह के माध्यम से निर्णायक लड़ाई लड़ी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि आज भारत आज़ाद है तो उसका श्रेय बापू को जाता है, जिन्होंने अहिंसात्मक रास्ते से स्वतंत्रता दिलाई जो दुनिया में पहली बार हुआ। कहा कि हम गांधी जी को विनम्र प्रणाम करते हुए यह भी महसूस करते हैं कि आज शर्मिंदगी है क्योंकि गोडसे की विचारधारा के लोग सत्ता के आसपास खड़े हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि गांधी जी अहिंसा और सत्य के प्रतीक थे, जिन्हें आज दुनिया की दो-तिहाई आबादी स्वीकार करती है। वे केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक दर्शन, सिद्धांत और एक युग थे। इस दौरान शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, परवेज सिद्दीकी, राकेश पटेल, मो0हसीन, मनोज पासी, सरताज अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment