(प्रयागराज)बुद्धिसेन शर्मा की जयंती पर पांच लोगों को एवार्ड
- 03-Dec-23 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 3 दिसंबर (आरएनएस)। जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय पं. बुद्धिसेन शर्मा की जयंती 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर संगोष्ठी और मुशायरा होगा, साथ ही विभिन्न क्ष़ेत्रों से पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि पं. बुद्धिसेन शर्मा हमारे शहर के नामचीन साहित्यकार थे। इन्होंने ख़ासतौर पर मुशायरों की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। देशभर भर के अलावा इंग्लैंड में भी उन्हें काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया का। उनके निधन के बाद प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2022 से यह सिलसिला शुरू हुआ है।इस वर्ष 26 दिसंबर को डॉ. मधुबाला सिन्हा (मोतीहाारी) को साहित्य, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी को कला एवं संस्कृति, कमल किशोर कमल को फोटोग्राफी, ज्ञेया सिंह को खेल और बी.एन. मिश्र को प्रेस वर्कर के लिए बुद्धिसेन शर्मा एवार्ड से नवाजा जाएगा। इससे पहले 17 दिसंबर को इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की पुस्तक यादों का गुलदस्ताÓका विमोचन समारोह भी आयोजित किया जाना है।बैठक में प्रभाशंकर शर्मा, अशोक श्रीवास्तव कुमुद, भारत भूषण वाष्र्णेय, अफसर जमाल, धीरेंद्र सिंह नागा, शिवाजी यादव और राज जौनपुरी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...