(प्रयागराज)भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा निकाली गई नारी शक्ति वंदन अधिनियम पदयात्रा
- 12-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
राजमाता सिंधिया की मनाई गई जन्म जयंतीप्रयागराज 12 अक्टूबर (आरएनएस)। आज चौक मंडल में घंटाघर चौराहे से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए चौक मंडल अध्यक्ष शिखा खन्ना के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाली। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सुनीता चोपड़ा तथा संख्या में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की जिले की मंडल की बहने मौजूद थी। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया इस पदयात्रा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की स्थापना करने वाली राजमाता विजय राजे सिंधिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा वरिष्ठ महिला मोर्चा पदाधिकारी जिन्होंने अपना अमूल्य जीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा में दिया उनको सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम के संयोजक चौक मंडल की मंडल अध्यक्ष शिखा खन्ना ने इस कार्यक्रम में आई सभी मातृ शक्तियों को धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री रीता सिंह, मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया की प्रदेश कार्यकारिणी अंजलि गोस्वामी , प्रिया कैथवास, प्रियंका पाराशर , मंजू गौतम, छाया शुक्ला, मोना भटनागर, प्रेमा, लता उपाध्याय, मोनिका अरोड़ा, पूजा योगी, किरण केसरी , मीणा केसरवानी, सुशीलद्य अग्रवाल, हेमलता वर्मा , प्रीति सहाय आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...