(प्रयागराज)भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
- 06-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 6 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे ने युवा मोर्चा के निम्नवत पदाधिकारियों का मनोनयन किया है।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के खाली पड़े पदों पर और कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति किए जाने पर पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे महानगर उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे अमन केसरवानी आकाश विकल चौरसिया को महानगर मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा अनुज मिश्रा, अभिषेक सिंह, महानगर मंत्री, रुद्र शंकर मिश्रा महानगर कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी महानगर आकाश रावत अक्की, और पूर्व मंडल अध्यक्ष शिर्वाचन पांडे, और अंकित गोस्वामी, एवं अजय सिंह रावत को महानगर कार्यसमिति का सदस्य घोषित किया गया।मनोनीत होने वाले सभी पदाधिकारियों को महामंत्री आकाश गुप्ता, श्याम प्रकाश पांडे, राजेश केसरवानी, शुभम बाला पांडे, एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
Related Articles
Comments
- No Comments...