(प्रयागराज)मतदाता सूची पर भ्रम फैला रही कांग्रेस- अनुप्रिया पटेल

  • 05-Oct-25 12:00 AM

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उठा रही सवाल, जनता ने सब समझ लिया हैप्रयागराज 5 अक्टूबर (आरएनएस )। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा, कांग्रेस मतदाता सूची पर झूठ फैला रही है। लेकिन अब जनता सब जानती है।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को प्रयागराज पहुंचीं। एक दिन के दौरे पर थीं। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजे, फूलों की बारिश हुई। बाद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में मीटिंग हुई। जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ।मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने बिहार चुनाव के बीच मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के बीच जानबूझकर झूठा भ्रम फैला रही है, लेकिन अब देश का मतदाता पहले जैसा नहीं रहा। वह जागरूक है और इन राजनीतिक चालों को अच्छी तरह समझता है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार में करीब 7 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो या तो मृतक हैं या लंबे समय से राज्य से बाहर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने भी वैध करार दिया है। अब विवाद की कोई गुंजाइश नहीं बचती।अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मज़बूत करें।भारत-पाकिस्तान महिला वल्र्ड कप मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुप्रिया ने कहा, इस बार नारी शक्ति की विजय सुनिश्चित है। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में झंडा गाड़ रही हैं, फिर चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment