(प्रयागराज)मनमोहन सिंह को भारत रत्न प्रदान हो- कांग्रेस

  • 26-Sep-25 12:00 AM

प्रयागराज 26 सितंबर (आरएनएस) शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर शुक्रवार अपराह्न शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कहा गया कि उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ.सिंह आर्थिक सुधारों के प्रणेता थे। 2004 से 2014 के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान डा.सिंह ने वैश्विक आर्थिक संकट से देश को उबारा था। एक प्रस्ताव के जरिए अध्यक्ष हाशमी ने राष्ट्रपति को पत्र भेज डा.सिंह को भारत रत्न प्रदान किये जाने की मांग की। पाकिस्तान में 1932 में जन्में डा.सिहं का प्रारंभिक जीवन गऱीबी में बीता। वे 18 मील पैदल चल कर स्कूल जाते थे। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी व आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डीफिल किया जहां उन पर रिसर्च होता है। योजना आयोग, यूजीसी तथा रिजर्व बैंक के चेयरमैन होने के साथ नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। पीएम रहते डा. सिंह ने आर्थिक सुधारों के साथ देश के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। वह एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनके दस्तखत भारतीय नोटों पर होते थे। हिंदी, गुरुमुखी, उर्दू व अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। प्रारंभ में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला, जिय़ाउबैद, सुष्मिता यादव, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफरोज़ अहमद, अरशद अली,सरताज़ मोहम्मद, राममनोरथ सरोज, हसीब अहमद, इश्तियाक अहमद, सचिन कुशवाहा, शाहनवाज कुरैशी, राकेश पटेल, नसीम अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, रिजवाना बेगम, राजकुमार शुक्ला, मुख्तार अहमद, कामेश्वर सोनकर, केशव पासी, मो.ज़ावेद, सतीश श्रीवास्तव, नाज़ खान, विशाल सोनकर, अजय श्रीवास्तव, गीता भारतीय आदि थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment