(प्रयागराज)मन की बात सुन वोकल फॉर लोकल अपनाने का लिया संकल्प
- 28-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर सुना गया मन की बातप्रयागराज 28 सितंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर सुना गया। मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा वोकल फॉर लोकल के आह्वाहन पर उसे अपनाने का संकल्प लिया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय मंडल में विनोद सक्सेना के आवास पर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, शशि वाष्र्णेय व सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात के 126 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों को रखते हुए "वोकल फॉर लोकल" अपनाने का आह्वाहन किया जिस पर स्वदेशी वस्तुओं, खादी वस्त्रों उत्पादों की खरीदारी का संकल्प लिया गया।पीएम ने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, नवाब खान, रमेश पासी, आनंद जायसवाल, राजेश सोनकर, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, देवेश सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि ने भी मन की बात सुना।
Related Articles
Comments
- No Comments...