(प्रयागराज)महापौर को बनाया गया सक्रिय सदस्य
- 21-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 21 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत महापौर गणेश केसरवानी को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने महापौर को सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा एक संगठन एक परिवार है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां जमीनी कार्यकर्ता ऊंचाई पर पहुंच सकता है। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कुंज बिहारी मिश्रा, पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी पार्षद सुनीता चोपड़ा, राजेश केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा, दीपिका सिंह पटेल, आशीष द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, सुबोध सिंह, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, वरुण केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रशांत शुक्ला, राकेश कुमार, संजय सिंह, नटवरलाल भारतीय, आनंद दुबे, राकेश भारतीय, अनुज कुशवाहा, प्रयाग दत्त गुप्त आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...