(प्रयागराज)महिला सशक्तिकरण से ही होगा मजबूत भारत का निर्माण- न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान

  • 06-Oct-25 12:00 AM

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजनप्रयागराज 6 अक्टूबर (आरएनएस)। मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस से प्रारम्भ 30 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारम्भ सेन्ट एन्थोनी का0 गल्र्स इण्टर कालेज, प्रयागराज के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान का स्वागत करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, पी0एन0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के समारोह की मुख्य अतिथि की यहाँ उपस्थिति सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षिकाओं तथा छात्राओं के लिए प्रेरणा है। समारोह की मुख्य अतिथि के द्वारा विशाखा केश, निर्भया केश के आलोक में नारी अधिकारों एवं लैंगिक समानता, महिला अस्मिता की रक्षा, उत्तराधिकार के नियम घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, जननी सुरक्षा आदि पर दिये गये निर्णय मील के पत्थर सिद्ध हुए है। उनके गरिममयी आगमन से हमारी बेटियों को जो प्रेरणा प्राप्त हो रही है वह उनके जीवन के लिए सुपथ सिद्ध होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक, पी0एन0 सिंह ने सभी अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होगा कि माध्यमिक शिक्षा में अध्ययनरत् हमारी बेटियों को उनके सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक वातावरण अवश्य उपलब्ध होगा। अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति ने अपने विद्यार्थी जीवन के कई संस्मरणों को साझा करते हुए किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का दृढ़ता से सामना करने का आह्वान किया।जिला विद्यालय निरीक्षक, पी0एन0 सिंह ने न्यायमूर्ति सहित उपस्थित अधिकारियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त निकिता श्रीवास्तव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, विजय सिंह यादव, जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं अजय कुमार गिरि, सिस्टर वसिल्ला लियोन, डॉ0 बी0एस0 यादव, के0के0 त्रिपाठी सहित 800 से अधिक प्रधानाचार्यों/ शिक्षिकाओं/छात्राओं/अभिभावकों आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अन्त में विजय सिंह यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment