(प्रयागराज)महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के महा अभियान मिशन शक्ति का चौथे चरण में प्रवेश
- 14-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज में वाहन रैली के साथ मिशन शक्ति के चौथे चरण की हुई शुरुआतप्रयागराज ,14 अक्टूबर (आरएनएस)। यूपी में महिलाओं और बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण के शुभारंभ शनिवार को कुंभ नगरी प्रयागराज में किया गया। जिले में वाहन रैली निकालकर इसकी शुरुआत हुई। समापन स्थल में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर अलग अलग क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत प्रयागराज में फेज -4 की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शहर की रिजर्व पुलिस लाइन से रैली निकाली गई। अपर पुलिस आयुक्त पवन कुमार एवं डीएम नवनीत सिंह चहल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं, आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा पीआरबी वाहन एवं एम्बुलेंस भी शामिल हुई। रैली शहर के विभिन्न स्थलों से होती हुई जिला पंचायत परिसर में संपन्न हुई। रैली में नवनीत सिंह चहल , पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के अलावा फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल और विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। रैली समापन के बाद जिला पंचायत सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।रैली शहर के विभिन्न स्थलों में होते हुए जिला पंचायत परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत गृह विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग एवं पंचायतीराज विभागों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण से सम्बंधित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ व्यापक जन- जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बाक्ससम्मानित हुई 12 महिलाएंरैली के समापन स्थल पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद में अलग अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली एक दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में खेल-कूद विभाग से रत्ना देवी, तेजस्वनी सिंह, शिक्षा विभाग से रूरदा नाहिद, श्वेता सिंह, एच0एच0जी0 से उर्वशी देवी, इंदु देवी, प्रमिला देवी, स्वास्थ्य विभाग से रंजना देवी, अंजली ओझा, पुलिस विभाग से कीर्ति शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार से संजिता सिंह है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा अपनी कहानी-अपनी जुबानी अनुभव को भी साझा किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि अलग अलग क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली इस नारी शक्ति से हमारी आने वाली पीढिय़ां भी बहुत कुछ सीखेंगी। मुख्य अतिथि द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की महिलाओं से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैंफलेट्स भी वितरित किए गए। इस अवसर पर आयुक्त विजय विश्वास पंत, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीसीपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रही।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-4 के शुभारम्भ का सजीव प्रसारण किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...