(प्रयागराज)मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

  • 25-Sep-25 12:00 AM

महिलाओं एवं छात्राओंं को वितरित किये गये पम्पलेट, एयरपोर्ट पुलिस ने छात्राओं को दिये टिप्सप्रयागराज। नारी की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत गुरुवार को थाना एयरपोर्ट एंटी रोमियो स्क्वायड व महिला बीट अधिकारियों ने जीनियस इण्टर कालेज में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा, अधिकार एवं स्वावलंबन के गुर सिखाये।पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त एवं डीसीपी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत नगर जोन के थाना एयरपोर्ट में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड व महिला बीट अधिकारियों ने जीनियस इण्टर कालेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। गुड टच, बैड टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी रोमियो स्क्वायड व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स आदि के बारे में जानकारी देकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को पम्पलेट वितरित किये। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत लगातार कालेजों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक कर रही है। इस दौरान उनि परितोष यादव, आकाश सेन, सुखबीर सिंह, मउनि सोनिका, अमिता, शैलसुता सिंह एवं महिला सिपाही डाली विश्वकर्मा रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment