(प्रयागराज)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
?3800 करोड़ की लागत की करीब 415 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यासबीजेपी संगठन से जुड़े 16 जिलों के 2 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं से करेंगे संवादप्रयागराज 29 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। प्रयागराज में सीएम करीब ?3800 करोड़ की लागत की सवा चार सौ परियोजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास भी करेंगे। सीएम भाजपा संगठन से जुड़े 2 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।प्रयागराज के सोरांव इलाके में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य मंत्री भी शामिल होंगे। सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज में दोपहर के 12:00 बजे के आसपास मुख्यमंत्री का आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां ?142 करोड रुपए से बने तीन फ्लाई ओवर लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जल निगम ग्रामीण के 290 प्रोजेक्ट की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा ?440 करोड रुपए की लागत से बनने वाले पांच पुल तथा लोक निर्माण विभाग की ?70 करोड रुपए की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। डीएम प्रयागराज नवनीत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा ?3500 करोड रुपए की 330 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास एवं स्वय सहायता समूह की महिला लाभार्थियों को चाबी और चेक प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप में महिला स्वयं सहायता समूह की 6 महिलाओं को चेक प्रदान करेंगे वही आवास के चार लाभार्थियों को चाबी भी सौंपेंगे। जानकारी यह भी है की सीएम कुछ बच्चों का अन्नप्राशन तथा कुछ महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरा करेंगे। जिले के सोरांव में मेवालाल इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे पहुचेंगे। सीएम यहां एक घंटे से अधिक समय तक रहेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...