(प्रयागराज)युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
चार दिन से बंद था कमरा दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारीप्रयागराज 8 अक्टूबर (आरएनएस)। नैनी कोतवाली क्षेत्र में राधा रमण इंटर कॉलेज के समीप गली में एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब गली से चार दिन बाद दुर्गंध आना शुरू हुआ। मकान मालिक को शक हुआ और खिड़की से झांक कर देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घरवालों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों के पहुंचने पर दरवाजे को तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला गया। कमरे में युवक के पास से दो मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड में एक लड़की का जिक्र है। उससे युवक ने कहा- मैं सुसाइड कर लूंगा। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट नहीं दिया है। दोनों फोन स्विच ऑफ मिले हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशांबी के कड़ा धाम के रहने वाले राम प्रसाद मौर्या का बेटा प्रिंस मौर्या (22) नैनी के महारा का पुरवा चक दाऊद नगर में वकील संतोष तिवारी के मकान में दो महीने से किराए का कमरा लेकर रह रहा था। युवक कुसुम प्रकाशन, पेपर मिल में काम करता था।मकान मालिक संतोष पांडेय के अनुसार चार दिन पहले नैनी में दशहरे का मेला देखने गया था। 3 अक्टूबच को मेला देखकर वापस लौटने के बाद से कमरा नहीं खुला। आज जब दुर्गंध आना शुरू हुई तो खिड़की से देखा तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर घरवालों को जानकारी दी। दरवाजे को तोड़कर शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले नैनी की रहने वाली एक लड़की ने फोन किया था। उसने अपना नाम सोना मिश्रा बताया था। उसने कहा था कि अपने भाई को यहां से ले जाओ। यह खुदकुशी करने की धमकी देता है। घरवालों और लड़की के बीच काफी बहस भी हुई थी।पिता ने संदेह व्यक्त किया है कि बिना किसी जान पहचान के कैसे मकान मालिक ने कमरा दे दिया। आधार कार्ड भी नहीं लिया गया। आखिर किसके कहने पर कमरा दिया गया। कभी लोगों से बात नहीं की। हम कल बेटे को यहां से ले जाने वाले थे और आज घटना हो गई। हम उसे जीवित नहीं उसकी लाश लेकर जा रहे है।
Related Articles
Comments
- No Comments...