(प्रयागराज)युवाओं को लगातार धोखा दे रही भाजपा सरकार- डॉ निर्मल

  • 26-Sep-25 12:00 AM

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोले लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करण निर्मलप्रयागराज 26 सितंबर (आरएनएस)। भाजपा सरकार युवाओं के साथ लगातार धोखा कर रही है। आए दिन पेपर लीक, रिजल्ट में धांधली, आरक्षण के साथ खिलवाड़, नियुक्तियों को रोके रखना जैसे गंभीर मामले भाजपा सरकार में आम हो चुके हैं। उक्त आरोप सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करण निर्मल ने लगाया है। डॉ निर्मल ने आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा फ्रंटल संगठने लोहिया वाहिनी एवं यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को राहत तथा आम आदमी को सम्मान सिर्फ समाजवादी सरकार में मिलता है।उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा मुखिया मा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा आज देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में सपा के उम्मीदवार डॉ मानसिंह यादव ने चौबीस वर्ष बाद भाजपा से इस सीट को छीनने का काम किया था।आगे भी जीत सुनिश्चित हो इसके लिये हर स्तर पर तैयरी करनी होगी।एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों, शिक्षा मित्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित आम आदमी कि आवाज को वह लगातार सदन में उठाते रहे हैं। अनेकों मामलों में उन्होंने पीडि़तों को न्याय दिलाने का काम किया है।इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ रामकरण निर्मल, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, संदीप यादव, दूध नाथ पटेल, नवीन यादव, आसुतोष तिवारी, रत्नेश यादव आदि सहित सैकड़ो कि संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment