(प्रयागराज)राष्ट्र की एकता के लिए दौड़ीं मुविवि की कुलपति

  • 31-Oct-23 12:00 AM

-मुक्त विश्वविद्यालय ने सरदार पटेल की जयंती पर ली एकता की शपथप्रयागराज 31 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए गंगा परिसर से सरस्वती परिसर तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी को कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने दौड़ में शामिल होकर सभी का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि समस्त देशी रियासतों का विलय करके कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हुए एक विशाल भारत संघ का निर्माण करने का श्रेय भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल को जाता है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने कई रियासतों को भारत संघ में शामिल होने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसीलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह लौह पुरुष के रूप में विख्यात हुए। उन्होंने भारत को एकजुट रखने के लिए कड़ी मेहनत की। भारतीय इतिहास में उनके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ही रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सिंह का स्वागत समारोह के संयोजक प्रोफेसर छत्रसाल सिंह ने किया। धन्यवाद कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता का उद्घोषक करते हुए दौड़ पूरी की। दौड़ में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी का उद्घोष कर रहे थे। सरस्वती परिसर में रैली के समापन पर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment