(प्रयागराज)रेल कर्मचारी ने कर्जन ब्रिज से छलांग लगा कर दी जान

  • 21-Oct-24 12:00 AM

प्रयागराज 21 अक्टूबर (आरएनएस)। रेलवे विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत कर्मचारी न् कर्जन ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी उनके इस कदम से हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा निवासी सतीश कुमार त्रिपाठी (34) पुत्र रामबोध त्रिपाठी सूबेदारगंज रेलवे ऑफिस में सुपरिटेंडेंट के पद पर काम करते थे। वह सोमवार को सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। फाफामऊ कर्जन पुल पर बाइक खड़ी करके नीचे कूद गए। यह देख पुल पर से गुजर रहे लोगों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।बालू में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ले जा रही थी। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर थे। पत्नी सीटू त्रिपाठी को एक वर्ष पूर्व जुड़वा बेटे पैदा हुए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment