(प्रयागराज)वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस लंदन पुरस्कार से सम्मानित हुए सचिन शर्मा
- 29-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस)। जनपद के गोबरी निवासी सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम. डब्ल्यू. ओ.) के जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ सचिन शर्मा को रक्तदान क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच उनकी विशिष्ट सक्रियता के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के रजत जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में सम्मानित किया गया।देश के 700 जिलों से आए युवा रक्तबीरों के बीच यह सम्मान सचिन शर्मा की समर्पित सेवा और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है, जिसने सामाजिक बदलाव और कला के क्षेत्र में प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया है। सम्मान समारोह में देश भर के एक्टिविस्ट्स, आर्टिस्ट्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिसमें विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, निफा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी शेट्टी, ब्रह्म स्वरूप, नरेंद्र कुमार बराना, श्रवण शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, सूरज गुप्ता, डॉक्टर अंजू सिंह रहे। इस अवसर पर सचिन शर्मा को सम्मानित करने के साथ, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मंच पर महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एम डब्ल्यू ओं प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के प्रयासों को भी विशेष मान्यता मिली।
Related Articles
Comments
- No Comments...