(प्रयागराज)विनोद कुमार शर्मा उर्फ डब्बल बने मुनारी परिक्षेत्र के अध्यक्ष
- 29-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस)। सैलून एसोसिएशन वाराणसी जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक आज चोलापुर ब्लॉक के मुनारी बाजार क्षेत्र में हुई। जिसमे सैलून व्यवसाय से संबंधित उपस्थित जनसमूह द्वारा वाराणसी के जिला अध्यक्ष भैया लाल शर्मा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से मुनारी परिक्षेत्र की कमेटी का गठन हुआ। बैठक में उपस्थित जनसमूह द्वारा विनोद कुमार शर्मा उर्फ डब्बल को मुनारी परिक्षेत्र का अध्यक्ष एवं रमेश शर्मा को महामंत्री चुना गया। अमित शर्मा (मुनारी के पूर्व प्रधान) को वहां की कमेटी का संरक्षक बनाया गया। साथ ही साथ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार एवं सुरेंद्र शर्मा तथा उप मंत्री पद पर महेश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा के साथ-साथ सोनू शर्मा एवं गजानंद शर्मा को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।इनके साथ ही वीरू शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, एवं जितेंद्र कुमार गौतम को सदस्य मनोनीत किया। समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं मनोनयन प्रमाण पत्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...