(प्रयागराज)शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • 21-Oct-24 12:00 AM

प्रयागराज 21 अक्टूबर (आरएनएस)। रेलवे सरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र सूबेदारगंज, प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 01.09.2023 से 31.08.2024 के मध्य सम्पूर्ण भारत में रेलवे सुरक्षा बल के शहीद हुए कुल 14 बल सदस्यों जिनमें से उत्तर मध्य रेलवे के श्याम मोहन सिंह, प्रधान आरक्षी, रेलवे सरक्षा बल पोस्ट, रूरा जो 10 सितंबर 2023 को डयूटी के दौरान ट्रेन नंबर 12304 की चपेट में आने से शहीद हुए, उनको श्रद्धांजलि दी गई। स्मृति दिवस परेड में ए.एन. सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, एम. सुरेश, उपमहानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे, विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज मंडल (प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज) अनुभव जैन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा मंडल एवं प्रयागराज मंडल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र व मुख्यालय से रेलवे सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी व स्टॉफ उपस्थित रहे। बल सदस्यों द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक द्वारा सभी बल सदस्यों को सम्बोधित करते हुए स्मृति दिवस के बारे में बताया गया एवं शहीद जवानों की शहादत को याद किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment