(प्रयागराज)शाइन सिटी के सीएमडी व उसके भाई पर एक और मुकदमा दर्ज

  • 29-Sep-25 12:00 AM

प्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस ) सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आशिफ नसीम और विनोद कुमार वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि निवेश के नाम पर उन्होंने 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टैगोर टाउन निवासी मृत्युंजय सिंह ने पुलिस को बताया कि 2013 में राशिद व आशिफ ने शाइन सिटी प्राइवेट के नाम से सिविल लाइंस में कार्यालय खोला था। कंपनी की स्कीमों का प्रचार प्रसार किया गया। स्कीम की विस्तार से जानकारी के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां पर विनोद कुमार वर्मा मिला। उसने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर कई स्कीमों के बारे में जानकारी दी।झांसे में आकर बेटी सौम्या सिंह और स्वयं के नाम से 4.90 लाख रुपये निवेश कर दिए। एक वर्ष बाद मुनाफे के साथ धनराशि वापस करने के लिए कहा गया लेकिन कंपनी ने रुपये वापस नहीं किए। जनवरी 2020 में बेटी सौम्या की मौत हो गई। कंपनी कार्यालय पर गया तो वहां जानकारी हुई की सभी धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। शिकायत सिविल लाइंस थाने व पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment