(प्रयागराज)शादी के बंधन में बंधे 21 जोड़े
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
निर्धन कन्या विवाह में भंडारा एंव मेला समारोह का आयोजनप्रयागराज 29 अक्टूबर (आरएनएस)। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति एंव वाल्मीकि समाज के सहयोग से वाल्मीकि कल्याण मंडल, फूलवाली पार्क में 21 बेटियों की शादी पूर्ण विधि-विधान के साथ कराई गई। निर्धन कन्या विवाह अवसर पर समिति की ओर से सभी नवयुगल को घर का आवश्यक सामान भी दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व विशिष्ट अथितियों में लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, एम. एल. सी. डॉ निर्मल प्रसाद, उपाध्यक्ष महानगर धनश्याम दास अग्रवाल और पार्षद मनकामेश्वर मन्दिर रंजीत सिंह शामिल हुए। सभी ने विवाह शूत्र में बंधे जोड़ो को आशीर्वाद दिया।समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने बताया 11 वर्षो से निर्धन कन्या विवाह सहित भंडारा एंव मेला समारोह आयोजन होता आ रहा है इसी क्रम में 21 जोड़ो का समूहिक रूप से जयमाला एंव विवाह किया गया है। इस विवाहिक भंडारा एंव मेला समारोह में हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज सहित क्षेत्र के गणमान्य सदस्य गण व 21 नवयुगल जोड़ों के परिजन मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...