(प्रयागराज)संगठन की मजबूती में छूट जाए कार्यकतार्: भगवंत मान
- 12-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं ने किया का जोरदार स्वागतप्रयागराज 12 अक्टूबर (आरएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि वह संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। श्री मान रींवा से वापस दिल्ली जाते समय प्रयागराज के सर्किट हाउस में रुके थे।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वेश यादव के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का देर रात सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बुके, माला, फूल देकर और महिलाओं ने तिलक आरती कर स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा इसी उत्साह के साथ हम लोग संगठन को मजबूत करेंगे। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मुख्यमंत्री भगवंत मान देर रात प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने मध्य प्रदेश के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में जुटने का आह्वान किया।स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महासचिव सर्वेश यादव, पल्लवी मालवीय, अंजनी मिश्रा, कादिर भाई, अमन कुमार, अरुण कुशवाहा, डॉ. अल्ताफ अहमद, उर्मिला सिंह, निखिल भारतीय, विशाल यादव, मित्र कैथवास, इंद्रेश चंद्र, कमल किशोर मिश्रा,संजय पांडेय, मो. रिजवान, नितिन पटेल, आजम, प्रवीण, कप्तान पटेल, मो.जैद, अमित यादव, आलोक श्रीवास्तव, अर्पित साहू, विजय यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, राम सजीवन यादव, दयाशंकर सिंह, दीपक पासी, रावेंद्र पांडे, राहुल पटेल, आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...