(प्रयागराज)सदस्यता अभियान में एक सप्ताह का समय शेष करना होगा प्रयास विशेष- महानगर अध्यक्ष

  • 07-Oct-24 12:00 AM

प्रयागराज 7 अक्टूबर (आरएनएस)। सदस्यता अभियान में अब सिर्फ हफ्ते भर का समय शेष है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि अपना लक्ष्य पूरा करने का विशेष प्रयास करें। उक्त बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहीं। सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की चर्चा करने के दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा यानी अब हफ्ते भर का समय शेष है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास पूरी मेहनत से करें ऐसा आह्वाहन किया जाता है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया कि जनप्रतिनिधि के तौर पर सांसद को 20 हजार, विधायक, विधान परिषद सदस्य को 10 हजार, जिलाध्यक्ष 1 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 15 हजार, महापौर को 10 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष को 2 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 1 हजार, निगम पार्षद को 500, वार्ड सभासद को 200, सहकारी निदेशक को 1 हजार एवं प्रदेश पदाधिकारी को 5 हजार तथा अन्य सभी को कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है। इसके अलावा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने अनिवार्य हैं। जो भी कार्यकर्ता पदाधिकारी अभी तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएं वे गंभीरता पूर्वक इस हफ्ते भर के समय में पूरी मेहनत से लग जाएं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment