(प्रयागराज)सपा कांग्रेस के लोग बहरूपिए- ब्रजेश पाठक

  • 05-Oct-25 12:00 AM

जीएसटी सुधार ऐतिहासिक कामउत्तर प्रदेश नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहाप्रयागराज 5 अक्टूबर (आरएनएस ) रविवार को जीएसटी रिफॉर्म(सुधार) को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में शहर दक्षिणी विधानसभा के रामबाग स्थित होटल सनराइज विज्टा में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जीएसटी सुधार को लेकर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म कर दुनिया ऐतिहासिक काम किया है। प्रयागराज तो भारत माता का केंद्र है। 67 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया और सकुशल वापस गए। यहां के व्यापारियों ने नि: शुल्क भोजन कराया। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली तो भारत दुनिया के भ्रष्टाचार वाले देशों में पहचाना जाता था। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। मुंबई हमलों के गुनहगार रहे आतंकवादी कसाब को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई। भाजपा सरकार में आज उत्तर प्रदेश में व्यायारियों पर बुरी नजर डालने वालों का क्या हाल होता है सब जानते हैं। पहले एक एक गाड़ी में दस दस असलहाधारी चलते थे और व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे।डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है। प्रदेश में अब कानून का राज है जिसने भी कानून तोड़ा उसके खिलाफ बिना भेद भाव के कड़ी कार्रवाई की गई है।इससे पहले व्यापारियों ने डिप्टी सीएम का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर ने किया। मंच पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राणा चावला, विक्रमजीत भदौरिया, सुशील मिश्रा, राजीव नैय्यर मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment