(प्रयागराज)समाज के लिए रचते रहे हैं जमादार धीरज: लालजी शुक्ल
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
गुफ़्तगू की तरफ से ओयोजित किया गया धीरज जन्मोत्सव- 2023Óप्रयागराज 29 अक्टूबर (आरएनएस)। कोई भी व्यक्ति जब बिना स्वार्थ के कार्य करता है तो निश्चित रूप से वह कार्य बहुत ही कल्याणकारी होता है। पूर्व डिप्टी मेयर अखिलेश सिंह ने यही कार्य किया है, जिसकी वजह से कालिन्दीपुरम के इस मार्ग का नाम जमादार धीरज मार्गÓ हो गया है। प्रयागराज साहित्यकार, ऋषियों और राजनीतिज्ञों का शहर रहा है। ऐसे में साहित्यकारों के नाम पर मार्ग रखना बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य है। आज धीरज जयंती हम उसी मार्ग पर मना रहे हैं। अखिलेश सिंह के साथ गुफ़्तगूÓ संस्था और जमादार धीरज परिवार इसके के लिए बधाई के पात्र हैं। यह बात पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लालीजी शुक्ल ने रविवार को कालिंदीपुरम के धीरज मार्ग पर गुफ़्तगूÓ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि साहित्यकार हमेशा समाज की बेहतरी के लिए रचनाकर्म करता है, इसलिए हमारे समाज में उसका ख़ास स्थान है। जमादार धीरज समाज के लिए रचते रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सात साहित्यकारों को धीरज सम्मान-2023Ó प्रदान किया गया।गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि पूर्व डिप्टी मेयर अखिलेश सिंह ने नगर के कई मार्गों का नाम साहित्यकारों पर करवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। खुद साहित्यकार न होते हुए भी इस तरह के कार्यों में रुचि लेना बड़ी बात है। पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि जमादार धीरज हमारे समय के बहुत ख़ास साहित्यकार रहे हैं।गुफ़्तगू के सचिव नरेश महरानी ने कहा कि धीरज को उनके कार्यों की वजह हमलोग सदा ही याद करते रहे हैं, ,आगे भी उनके लिए हमलोग कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज़ अहमद ग़ाजी ने किया।दूसरे दौर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। तलब जौनपुरी, शिवाजी यादव, मधु गौतम, अशोक कुमार, श्रीलाल सरन, राजीव कुमार, रमेश कुमार, मीठी मोहन, दयाशंकर प्रसाद, प्रभाशंकर शर्मा, अर्चना जायसवाल, कमल किशोर कमल, डॉ. मंजू प्रकाश, हरीश वर्मा, अशोक श्रीवास्तव कुमुदÓ, संजय सक्सेना, रचना सक्सेना, धीरेंद्र सिंह नागा, शिव नरेश भारतीय, शाहिद इलाहाबादी आदि ने काव्य पाठ किया।इनसेटइन्हें मिला धीरज सम्मानडॉ. तबस्सुम मंजूर (मुंबई), तलत सरोहा (सहारनपुर), डॉ. वीरेंद्र तिवारी (प्रयागराज), फऱमूद इलाहाबादी (प्रयागराज), शैलेंद्र जय(प्रयागराज)
Related Articles
Comments
- No Comments...